उत्तराखंडः घर के बाहर शिक्षक पर फायरिंग, सीसीटीवी में दिखे बदमाश…

खबर शेयर करें

Uttarakhand News: देवभूमि में बदमाशों के हौंसले बुलंद है। रूड़की में एक शिक्षक पर शाम के समय बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर फायरिंग की। फायरिंग की आवाज सुन परिवार और क्षेत्रवासी दहशत में आ गए। इस दौरान जैसे ही परिवार और क्षेत्र के लोग बाहर निकले तो बाइक सवार बदमाश फरार हो चुके थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। कैमरे में एक बाइक पर तीन बदमाश सवार दिखाई दिए। पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि रिटायर शिक्षक के घर फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। तहरीर मिलने पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल करेगी। फायरिंग करने वालों की पहचान की जा रही हैं। पीड़ित से अभी तक हुई बातचीत में किसी भी तरह का विवाद और रंजिश से उन्होंने इंकार किया है। इस मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।