उत्तराखंड : पिता चलाते हैं कपड़े की दुकान, बेटे ने JEE Advanced में पाई सफलता…

खबर शेयर करें

JEE Advanced Result 2023: पहाड़ के युवाओं ने लगातार नए आयामों को छूकर देवभूमि का नाम रोशन किया है। आज हर क्षेत्र में पहाड़ के युवाओं का डंका बजा है। अब एक और युवा ने पहाड़ का नाम रोशन किया है। मूल रूप से टिहरी गढ़वाल जिले के प्रियांशु चौहान ने जेईई एडवांस के परीक्षा परिणामों में ऑल इंडिया लेवल पर 2307वीं रैंक हासिल की है। आगे पढ़िए…

प्रियांशु की उपलब्धि से जहां उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उनके घर पर बधाई देने लगातार आ रहे है। प्रियांशु चौहान टिहरी गढ़वाल जिले की गजा नगर पंचायत के गौंसारी वार्ड निवासी आईआईटी जेईई एडवांस की परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनके पिता कपड़े की दुकान चलाते हैं। वहीं उनकी माता गृहणी है। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा गजा स्थित शिखर स्कॉलर्स एकेडमी से हुई है। इसके बाद प्रियांशु ने माध्यमिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल से प्राप्त की है। इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरूजनों को दिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।