उत्तराखंड: भारी बारिश से तबाही, धराशायी हुआ 32 कमरों का होटल…

खबर शेयर करें

Uttarakhand Weather: आज राजधानी दून समेत आठ जिलों में भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग की ओर से देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर मंगलवार सुबह भारी भूस्खलन हो गया। जिसके चलते हाईवे पर रामपुर में होटल जमींदोज हो गया। आगे पढ़िए…

भारी बारिश के चलते सड़के नदी में तब्दील हो गई हैं, तो कहीं भूस्खलन से लोगों की जान आफत में आ गई है। मंगलवार को एक तीन मंजिला होटल इसी भूस्खलन के चलते धराशायी हो गया। रुद्रप्रयाग के रामपुर में भूस्खलन से 32 कमरों का एक तीन मंजिला होटल पालक झपकते ही जमींदोज हो गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गनीमत रही रही उस होटल में कोई नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि आज सुबह ही रामपुर स्थित एक जर्जर होटल ढह गया। पुलिस ने होटल को पहले ही खाली करा लिया था। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।