Uttarakhand: क्रॉसमिंटन चैंपियनशिप में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का दबदबा, गौरव आर्या ने जीता स्वर्ण

खबर शेयर करें

Uttarakhand News: नोएडा के इंडस वैली स्कूल में आयोजित छठी आईसीओ 500 वर्ल्ड सीरीज क्रॉसमिंटन चैंपियनशिप 2024 में उत्तराखंड क्रॉसमिंटन टीम ने प्रतिभाग किया। इस चैंपियनशिप में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए कई पदक जीते। प्रतियोगिता में निम्न वर्ग अंडर 12 आयु वर्ग में गौरव आर्या ने स्वर्ण पदक व दर्श दंडोतिया रजत पदक जीता। वहीं अंडर 12 बालिका वर्ग में आद्या स्लारिया ने रजत पदक पर अपना कब्जा जमाया। जबकि अंडर 14 बालिका वर्ग में कृष्णा थिगले ने रजत पदक, अंडर 18 बालिका वर्ग में रीया ने कांस्य पदक, अंडर 18 बालक वर्ग में प्रिंस आर्या व धैर्य यादव ने युगल पदक जीता।

इसके अलावा अंडर 40 महिला वर्ग में यामिनी थिगले ने रजत पदक, महिला वर्ग में रीया व कृष्णा थिगले ने रजत पदक तथा अंडर 40 पुरुष वर्ग में सेंथिल कुमार व किशोर थिगले ने रजत पदक जीता। इस दौरान मेडल पाकर खिलाड़ी काफी उत्साहित नजर आये। इस मौके पर आयोजक टीम में मुख्यरूप से सेंथिल कुमार व किशोर थिगले, शिव राम आर्या व भूपेंद्र मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।