उत्तराखंड: CM पुष्कर धामी ने दी पहाड़ के ऋषभ पंत को बड़ी जिम्मेदारी, बने उत्तराखंड के ब्रांड एम्‍बेस्‍डर…

खबर शेयर करें

UTTARAKHAND NEWS: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर और शानदार बल्लेबाज ऋषभ पंत के सितारे लगातार नई बुलंदियों को छू रहे हैं। पिछले एक साल में ऋषभ ने टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेटों में नंबर एक विकेटकीपर के तौर पर अपनी जगह पक्की की है. उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धमी ने रविवार को भारतीय (India Cricket team) विकेटकीपर बल्‍लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को राज्‍य का ब्रांड एम्‍बेस्‍डर नियुक्‍त किया।

मुख्‍यमंत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘भारत के बेहतरीन क्रिकेट खिलाडियों में से एक, युवाओं के आदर्श और उत्तराखण्ड के लाल श्री ऋषभ पंत जी को हमारी सरकार ने राज्य के युवाओं को खेलकूद एवं जन- स्वास्थ्य के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “राज्य ब्रांड एंबेसडर” नियुक्त किया है।’

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।