उत्तराखंड: अध्यक्ष जगदीश आगरी व दिनेश बने उपाध्यक्ष, दिल्ली में ढोल, दमाऊ यूनियन की कार्यकारिणी का गठन

खबर शेयर करें

PAHAD PRABHAT NEWS DELHI: आज दिल्ली एनसीआर में दुर्गा माता प्रांगण में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें ढोल-दमाऊ छोलिया नृत्य यूनियन की कार्यकारिणी का गठन किया गया। लंबे समय से पहाड़ के लोककलाकार दिल्ली में रहकर पहाड़ की संस्कृति को आगे बढ़ा रहे है। ऐसे में उत्तराखंड की संस्कृति का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार के लिए आज कार्यकारिणी का गठन किया गया।

ढोल, दमाऊ, छोलिया नृत्य यूनियन की कार्यकारिणी संस्थापक किशन सिंह बिष्ट, अध्यक्ष जगदीश आगरी,उपाध्यक्ष दिनेश रावत, कोषाध्यक्ष प्रकाश आर्य, उपकोषाध्यक्ष संदीप इजराइल, महासचिव रमेश बिष्ट, सचिव कुलदीप गढ़वाली, सचिव निजी देबेन्द्र कुमार, व्यस्थापक रमेश उपाध्याय, सांस्कृतिक सचिव हरीश शर्मा, सांस्कृतिक सचिव जगमोहन, संगठन मंत्री बृजमोहन गुसांई, मीडिया प्रभारी हिमांशु, मीडिया प्रभारी हरीश, मंच संचालक गणेश चंद्र बेरी और सचिव की जिम्मेदारी दिनेश नेगी को दी गई है। जगदीश आगरी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।

इस मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष जगदीश आगरी ने कहा कि वह लंबे समय से उत्तराखंड की संस्कृति के प्रचार-प्रसार में जुटे है। ऐसे में लोगों को एकमंच पर लाना जरूरी था। जिससे सभी कलाकारों को एक-दूसरे का सहयोग मिल सकें। कोरोनाकाल मेें सबसे ज्यादा अनदेखी लोककलाकारों की हुई। जिन्होंने दिल्ली जैसे बड़े शहर में उत्तराखंड की संस्कृति और लोककला को एक नई पहचान दिलाई है। उनका उद्देश्य ढोल, दमाऊ और छोलिया कलाकारों को को एक मंच पर लाना है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय हैकथॉन “वॉच द कोड” शुरू, युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

बता दें कि ढोल, दमाऊ, छोलिया नृत्य यूनियन का उद़्देश्य वाद्य कलाकारों का हौंसला बढ़ाते हुए उन्हें सम्मान दिलाना है। साथ ही पुराने कलाकारों को सम्मान देते हुए उनसे शिक्षा लेना है। आज कार्यकारिणी के गठन के बाद सभी कलाकार नये जोश और ऊर्जा के साथ उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और लोककला को संवारने में जुट गये है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।