उत्तराखंडः चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, छह माह पहले हुआ था विवाह…

खबर शेयर करें

Rudrapur News: ऊधमसिंह नगर जिले में अपराधों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। खासकर रूद्रपुर में तो अपराधों की बाढ़ सी आ गई है। आये दिन दुष्कर्म और हत्याओं की घटनाओं से लोग सहम गये है। अब रूद्रपुर में चाचा ने भतीजे की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि खेत से सटे बिजली के पोल तार लगाने पर दोनों में विवाद हो गया। तभी तैश में आकर चाचा ने तमंचे से भतीजे के छाती पर फायर झोंक दिया। मृतक का छह माह पहले ही विवाह हुआ था। आगे पढ़े…

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: वार्ड 37 में पार्षद विद्या देवी ने लगाया निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, 135 लोगों ने उठाया लाभ

जानकारी के अनुसार रुद्रपुर के गांव बिंदुखेड़ा निवासी राजिंदर सिंह उर्फ राजू उम्र 24 वर्ष पुत्र तारा सिंह आज सुबह अपने खेत में कीटनाशक छिड़काव कर रहा था। तभी नलकूप से सिंचाई के लिए सुच्चा सिंह की खेत से सटे बिजली के पोल तार लगाने पर दोनों में विवाद हो गया। इस दौरानी तैश में आकर सुच्चा सिंह ने तमंचे से राजू के छाती पर फायर झोंक दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर राजू के परिवार के सदस्य चीखते हुए मौके पर पहुंचे। घटना के बाद सुच्चा सिंह मौके से फरार हो गया। आगे पढ़े…

यह भी पढ़ें 👉  News Live: भू कानून से जुड़ी बड़ी खबर, अब उत्तराखंड के 11 जिलों में जमीन नहीं खरीद पाएंगे बाहरी

इस दौरान आनन-फानन में घायल राजू को काशीपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल भर्ती कराया गया, लेकिन चिकित्सकों के हाथ खड़े कर दिये। इसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की सूचना मिलने पर पिता तारा सिंह और माता सुरजीत कौर बेहोश हो गई। बड़े भाई लखविंदर सिंह और बहन का भी रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि राजू का विवाह छह माह पहले दिल्ली से सुरेंद्र कौर के साथ हुआ था। पति की मौत से नवविवाहिता पत्नी भी सदमे में है। पुलिस फरार सुच्चा सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर रही है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।

जीवन राज (एडिटर इन चीफ)

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।