उत्तराखंड: अटकलों पर लगा विराम, IAS दीपक रावत ने संंभाला UPCL, PITCUL व उरेडा के प्रबंध निदेशक का चार्ज

खबर शेयर करें

Uttarahand News: आखिरकार सातवें दिन आइएएस दीपक रावत ने ऊर्जा निगम और उत्तराखंड विद्युत पारेषण निगम पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार संभाल लिया है। इससे पहले उनके पदभार नहीं संभालने को लेकर कर्ई तरह की चर्चाएं हो रही थी। आज उन्होंने पदभार संभालकर अटकलों पर विराम लगा दिया।

बता देंं कि हरिद्वार में कुंभ मेलाधिकारी आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम और उत्तराखंड विद्युत पारेषण निगम पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला था। दीपक रावत नई जिम्मेदारी मिलने की खबरेें आ रही थी लेकिन आज उन्होंने पदभार संभाल लिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।