उत्तराखंड:(बड़ी खबर)-यूपी से मिली हरी झंडी, अब दिल्ली समेत इन राज्यों को दौड़ेगी उत्तराखंड की बसें

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Haldwani: लाखों लोगों के लिए अच्छी खबर है जो कोरोनाकाल के दौरान पहाड़ लौट आये थे। लेकिन इसके बाद बसों का संचालन बन्द होने से वह पहाडो में ही फंसे रह गए। उत्तर प्रदेश शासन ने उत्तराखंड की रोडवेज बसों को अपनी सीमाओं में चलाने की अनुमति दे दी है। साथ ही उत्तराखंड से भी दिल्ली और यूपी के लिए रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो गया है। जो अच्छी खबर है।

इससे पहले बस संचालन के लिए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता भी की थी, लेकिन इस पर सहमति नहीं बन सकी थी। अब उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन के बाद बसों के संचालन को हरी झंडी दे दी गई।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।