उत्तराखंडः (बड़ी खबर)-टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा में गिरा, 13 की मौत 

खबर शेयर करें

Rudraprayag Accident: आज रुद्रप्रयाग जिले में  एक बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली नोएडा के यात्रियों को टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में जा गिरा। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 13 घायल है। छह गंभीर घायलों को पांच हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स लाया गया है, जहां एक घायल ने दम तोड़ दिया। जबकि सात अस्पताल में भर्ती है। सूचना पर पुलिस प्रशासन जिला आपदा प्रबंधन, डीडीआरएफ समेत अन्य टीम मौके पर रेस्क्यू के लिए पहुंची। वाहन के नदी में गिरने पर यहां रेलवे लाइन पर काम कर रहे तीन लोग भी यात्रियों को बचाने के लिए कूदे, जिनमें से एक की मौत हो गई। 

रुद्रप्रयाग के समीप रैंतोली में एक वाहन दुर्घनाग्रस्त होकर 250 मीटर गहरी खाई में अलकनंदा नदी किनारे जा गिरा। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। 10 की घटनास्थल में ही दम तोड़ दिया था। इसके अलावा दो की मौत जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग और दो की मौत एम्स ऋषिकेश में हुई है। हादसे में घायल 13 लोगों में सात का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। जबकि 5 एम्स में भर्ती हैं।

Ad Ad

हादसे का कारण वाहन चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। साथ ही वाहन में सवार 23 लोगों में अधिकांश भी नींद में थे। शुक्रवार देर रात्रि को नई दिल्ली से अलग-अलग जगह के 23 युवाओं का दल टेंपो- ट्रेवलर में चोपता-तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रेकिंग के लिए रवाना हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  UKSSSC Recruitment 2026: ग्रुप-सी के 398 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

मौके पर 10 लोग मृत मिले। अन्य 16 घायलों को लगभग दो घन्टे में गहरी खाई से सड़क में लाकर जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। घायलों में सात को गंभीर हालत के चलते केदारनाथ यात्रा में संचालित हेलिकॉप्टर से एम्स ऋषकेश रेफर किया गया। जहां, दो की मौत हो गई। इधर, जिला चिकित्सालय में भर्ती घायलों में भी दो की मौत हो गई। हादसे पर डीएम, एसपी ने गहरा दुख जताया है। दोनों अधिकारियों के नेतृत्व में घायलों का यथाशीघ्र उपचार दिलाया गया और कम से कम समय में गंभीर को हायर सेंटर रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Big News: नियम तोड़े, ताले पड़े! हल्द्वानी में 5 और कोचिंग सेंटर सील

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने हादसे को लेकर दुख व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने कहा कि रुद्रप्रयाग में टेंपो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ।स्थानीय प्रशासन व एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। घायलों को नजदीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार हेतु भेज दिया गया है। जिलाधिकारी को घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।