उत्तराखंड: (बड़ी खबर)-पहाड़ में पति ने पत्नी की हत्या के बाद जलाया शव, मायके से ले गया था बुलाकर…

खबर शेयर करें

PITHORAGADH CRIME NEWS: पहाड़ में लगातार अपराधों की संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले कुछ सालों से शांत रहने वाले पहाड़ में बलात्कार और हत्या जैसे अपराध बढ़े है। अब पिथौरागढ़ जिले में एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार उसका शव जला दिया। शुक्रवार की सुबह पिथौरागढ़ से सटे मैथाना गांव के कुछ लोग दूध लेकर बाजार की ओर जा रहे थे। इस दौरान उन्हें गधेरे यानी तालाब के पास धुंआ उठते नजर आया। करीब जाने पर उन्हें महिला का शव दिखाई दिया। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। महिला का चेहरा और छाती का भाग जला हुआ था। पुलिस ने आस-पास के लोगों से मृतका की शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- जल्द होगा दमुआढ़ूंगा का सर्वे, हजारों लोगों के लिए राहत भरी खबर

गधेरे में मिला अधजला शव

महिला के अधजले शव मिलने की सूचना पूरे जिले में फैल गई। ऐसे में पिथौरागढ़ से करीब आठ किलोमीटर दूर रियांसी गांव की एक महिला के रात में घर नहीं लौटने पर परिजनों को आशंका हुई। इसके बाद मौके पर पहुंची रियांसी निवासी सुनीता देवी ने शव की शिनाख्त की। शव उनकी अपनी बेटी आनंदी देवी उम्र 25 वर्ष का निकला। सुनीता देवी ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी का विवाह छह साल पूर्व छेड़ा गांव निवासी कृष्ण कुमार के साथ हुआ था। दोनों की पांच वर्ष की एक बेटी है। उसकी बेटी अपने पति कृष्ण कुमार के साथ न रहकर पिछले तीन माह से मायके रियांसी में ही रह रही थी।

Ad

मायके से ले गया पत्नी को बुलाके

वहीं अज्ञात शव मिलने की खबर जब सुनीता को मिली तो उसकी आशंका प्रबल हो गई। वह अपने दामाद को लेकर पहले से ही आशंकित थी। जिसके बाद मोर्चरी पहुंचकर अपनी बेटी आनंदी के रूप में उसकी शिनाख्त की। मृतका की मां सुनीता देवी पत्नी नरेन्द्र कुमार निवासी मल्ला रियांसी पोस्ट वड्डा पिथौरागढ़ ने तहरीर दी कि उनकी पुत्री मृतका आनन्दी देवी का विवाह पांच वर्ष पूर्व किशन कुमार के साथ हुआ था। उनकी पुत्री विगत तीन माह से उनके साथ मायके में रह रही थी। बुधवार को किशन कुमार उनके घर रियांसी आया तथा मृतका आनन्दी देवी व उसकी पुत्री आरती को जबरदस्ती अपने साथ ले गया। करीब 2.30 बजे किशन कुमार ने सुनीता देवी के पुत्र को फोन करके बोला कि वह शाम तक आनन्दी को घर भेज देगा, परन्तु वह घर नही आयी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: हल्द्वानी के जतिन जोशी बने 10वी में टॉपर

पहले पीटा फिर जलाया शव

सुनीता देवी ने बताया कि किशन कुमार पूर्व में भी कई बार धमकियां दे चुका था। तहरीर के आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 302,304बी में मुकदमा कि या गया। एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। जिसके बाद शुक्रवार को आरोपी किशन कुमार पुत्र रमेश राम निवासी छेड़ा पिथौरागढ़ उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। मृतका आनंदी देवी को घर लाने के बाद पति कृष्ण कुमार ने बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शह को गधेरे में जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की। आज मामले का खुलासा किया। कृष्ण कुमार बिण क्षेत्र में एक वेल्डिंग की दुकान में काम करता है और पास में ही कमरा किराए में लेकर रहता है।

जीवन राज (एडिटर इन चीफ)

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।