उत्तराखंड: 12वीं में 98.6% और JEE Main में भी 98.8 परसेंटाइल से अनुष्का ने रचा इतिहास

खबर शेयर करें

Uttarakhand Board Result 2025: उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं परीक्षा में जीआईसी बड़ासी देहरादून की छात्रा अनुष्का राणा ने 98.6% अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में टॉप किया है। अनुष्का ने न सिर्फ टॉप किया, बल्कि एक नया रिकॉर्ड भी कायम किया।

खास बात यह है कि अनुष्का ने जिस स्कूल से पढ़ाई की, वहीं उनके पिता रामेंद्र राणा भौतिकी विज्ञान के प्रवक्ता हैं। उनकी मां एक गृहिणी हैं। मूल रूप से टिहरी गढ़वाल जिले के भल्डियाना गांव, जामणीखाल क्षेत्र की रहने वाली अनुष्का वर्तमान में देहरादून के बंजारावाला में अपने परिवार के साथ रहती हैं।

अनुष्का ने जेईई मेन्स परीक्षा में भी 98.8 परसेंटाइल हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में शुरू से पढ़ाई का अच्छा माहौल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: घास लेने गई महिला को गुलदार ने बनाया निवाला

अनुष्का का सपना है कि वह डॉक्टर बनकर देश की सेवा करें। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने बोर्ड परीक्षा के साथ-साथ जेईई मेन्स की तैयारी भी की थी। अनुष्का के माता-पिता ने बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व जताया। उन्होंने कहा कि अनुष्का ने न सिर्फ परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि अपनी मेहनत से अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा बनी हैं। अनुष्का का एक बड़ा भाई भी है, जो इस समय आईआईटी रुड़की से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: सीएम धामी ने किया निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण

सरकारी विद्यालय में पढ़ाई को लेकर अनुष्का का मानना है कि अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों की तुलना में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों और पढ़ाई का माहौल कई गुना बेहतर होता है। उन्होंने कहा कि अगर छात्र पूरी लगन से मेहनत करें, तो सरकारी स्कूलों से भी बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।