उत्तराखंडः (अजब-गजब)- यात्री का एक जूता ढूढ़ रहे उत्तराखंड परिवहन निगम के चालक-परिचालक, अधिकारियों ने दिये निर्देश…

खबर शेयर करें

Bhawali news: उत्तराखंड परिवहन निगम में गजब का मामला सामने आया है। खबर भवाली डिपो से जुड़ी है। कुरुक्षेत्र हरियाणा निवासी एक यात्री का जूता बस में गायब होने पर उत्तराखंड रोडवेज सहायक महाप्रबंधक ने चालक और परिचालक से जवाब मांगा है। यात्री की मांग पर जूते की तलाश की जा रही है। इस खबर से सभी हैरान है।

दोस्तों संग आया था युवक

जानकारी के अनुसार हरियाणा निवासी अभिषेक विगत 25 अक्तूबर को तीन दोस्तों के साथ भवाली डिपो की बस में नैनीताल से सवार हुआ था। काठगोदाम रेलवे स्टेशन से उसे ट्रेन पकड़नी थी। वह काठगोदाम रेलवे स्टेशन के पास दोस्तों के साथ उतर गया। लेकिन उसका जूता बस में ही छूट गया। अभिषेक ने रोडवेज अधिकारियों को पत्र लिखकर जूता तलाशने की मांग की है।

Ad

अधिकारियों ने दिये जूता ढूढ़ने के निर्देश

इस मामले की खबर अधिकारियों तक पहुंची तो उच्चाधिकारियों के निर्देश पर भवाली डिपो के सहायक महाप्रबंधक मनोज कुमार दुर्गापाल ने चालक अभिजीत कुमार और परिचालक राजेन्द्र जाटव से इस संबंध में जवाब मांगा है। अधिकारियों के फरमान के बाद जूते की खोजबीन की गई लेकिन ज्यादा समय होने के कारण जूते का मिलना आसान नहीं है। रोडवेज कर्मचारी इस बात की जानकारी जुटा रहे है कि यात्री का जूता बस में छूटा भी था या नहीं।

यह भी पढ़ें 👉  Big Breaking: BCCI का बड़ा फैसला, IPL 2025 हुआ स्थगित

सहायक महाप्रबंधक भवाली मनोज दुर्गापाल का कहना है कि एक यात्री ने आरएम को बस में जूता गायब होने की शिकायत दी है। जिस पर चालक और परिचालक से मामले की जानकारी मांगी गई है।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।