उत्तराखंड: कांग्रेस में शामिल होने के बाद हल्द्वानी पहुँचे यशपाल आर्य, बोले इस सीट से लडूंगा चुनाव…

खबर शेयर करें

Haldwani News: दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में पार्टी ज्वाइन कर हल्द्वानी पहुंचे यशपाल आर्य के घर में उनके समर्थकों का जमवाड़ा लगा रहा। यशपाल आर्य के हल्द्वानी पहुंचते ही उनके घर में नैनीताल बाजपुर सहित आसपास की विधानसभाओं से सैकड़ों समर्थक उनके घर पर जश्न का इजहार करते नजर आए। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए यशपाल आर्य ने स्पष्ट किया कि वह कौन सी विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे।

यशपाल आर्य ने बताया कि उनका परिवार और ठिकाना केवल बाजपुर है। इसलिए वह बाजपुर के अलावा कहीं और से चुनाव लड़ने की सोच नहीं सकते हैं, इसलिए वह बाजपुर से ही चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि 5 साल बाद वह अपने घर वापसी से बेहद खुश हैं भारतीय जनता पार्टी में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है उन्होंने कहा कि अगर कहीं लोकतंत्र है तो वह कांग्रेस पार्टी में है भाजपा सरकार के अंदर केवल अफसरशाही हावी है लिहाजा अब वह प्रचंड जीत का शंखनाद करेंगे और 18 अक्टूबर को हल्द्वानी की रामलीला मैदान से परिवर्तन का आगाज होगा। साथ ही उन्होंने बताया कि अन्य विधायकों के संपर्क में रहने या ना रहने पर उनको कुछ नहीं कहना है लेकिन कुछ समय के इंतजार के बाद सारी तस्वीर साफ हो जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।