उत्तराखंड: 12 जनवरी को होने वाली इस परीक्षा के 2 जनवरी को जारी होंगे एडमिट कार्ड

खबर शेयर करें

Ukpsc News:आयोग 31 जनवरी, 2024 से विज्ञापित गृह विभाग के अन्तर्गत उप-निरीक्षक (नागरिक पुलिस/अभिसूचना) एवं गुल्मनायक पुरुष (पी०ए०सी० / आई०आर०बी०) के रिक्त पदों हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन दिनांक 12 जनवरी, 2025 (रविवार) को एकल सत्र में प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक राज्य के समस्त जनपदों के विभिन्न नगरों में किया जायेगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा में औपबन्धिक रुप से सफल अभ्यर्थी दिनांक 02 जनवरी, 2025 (गुरुवार) से आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in अथवा ukpsc.net.in से उक्त परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को डाक द्वारा पृथक से प्रवेश-पत्र (Admit Card) प्रेषित नहीं किये जायेंगे। अभ्यर्थी प्रवेश-पत्र (Admit Card) में अंकित महत्वपूर्ण निर्देशों का अनुपालन करना सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।