UK Board 2022: कल जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षा परिणाम, ऐसे देखें 10वीं व 12वीं का रिजल्ट

खबर शेयर करें

Uttarakhand Board Result 2022: उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (यूबीएसई) हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी करने की डेट घोषित हो गई है।

विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर नैनीताल द्वारा हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा 2022 का परीक्षाफल विद्यालय शिक्षा मंत्री डॉ० धन सिंह रावत की गरिमामयी उपस्थिति में दिनांक 6 जून 2022 समय 04.00 बजे परिषद कार्यालय रामनगर में घोषित किया जायेगा।

उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर (नैनीताल) द्वारा आयोजित परिषदीय परीक्षा दिनांक 28 मार्च, 2022 से प्रारम्भ हो कर 19 अप्रैल, 2022 के मध्य प्रदेश भर के 1333 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पादित की गयी थी। छात्र यूबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: किताबों के नाम पर खेल, इन तीन दर्जन से अधिक स्कूलों को नोटिस

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।