पिथौरागढ़: पहाड़ में खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत
![](https://pahadprabhat.com/wp-content/uploads/2025/02/GridArt_20250210_115619402.jpg)
Pithoragadh Accident News: थल, पिथौरागढ़ – थल-डीडीहाट रोड पर लालघाटी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की जान चली गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना थल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।
जानकारी के अनुसार आज थाना थल को सूचना मिली कि लालघाटी क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। सूचना पाते ही थानाध्यक्ष अम्बी राम आर्या के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया गया।
हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जिनकी पहचान सुरेन्द्र सिंह रावत (पुत्र आन्द सिंह रावत, निवासी अटखेत दाफिल) और सुनील सिंह बोरा पुत्र खड़क सिंह बोरा के रूप में हुई। दोनों के शवों को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिए बेरीनाग मोर्चरी भेजा गया।