हल्द्वानी: स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश जी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

खबर शेयर करें

Haldwani News: हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने जानकारी देते हुए बताया कि हल्द्वानी की राजनीति और उत्तराखंड के विकास में अद्वितीय योगदान देने वाली जनप्रिय नेत्री स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश जी की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को शाम 5 बजे से होटल सौरभ, नैनीताल रोड, हल्द्वानी में आयोजित होगा।

सुमित हृदयेश ने कहा कि “मेरी माताजी, स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश जी केवल एक राजनेता नहीं थीं, बल्कि वे विकास, सुशासन और जनसेवा की प्रतीक थीं। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन प्रदेश के उत्थान और आमजन की सेवा के लिए समर्पित किया। उनका व्यक्तित्व, उनकी कार्यशैली और उनका समर्पण भाव आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

यह श्रद्धांजलि सभा न केवल उनके योगदान को स्मरण करने का अवसर है, बल्कि हम सभी के लिए यह संकल्प लेने का भी क्षण है कि हम उनके दिखाए गए मार्ग पर चलकर समाज और प्रदेश की सेवा करते रहें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- शादी में मिलेंगे दो सिलेंडर, पढ़ लीजिए खबर

उन्होंने यह भी कहा कि इस श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, नागरिकगण एवं स्व. इंदिरा जी के अनुयायी बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। सभी क्षेत्रवासियों, शुभचिंतकों और समर्थकों से समय पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।