हल्द्वानी:इंस्पिरेशन स्कूल में शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए ’टाइम मैनेजमेंट पर हुआ विशेष सेमिनार

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए ’टाइम मैनेजमेंट’ (समय प्रबंधन) विषय पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें रिसोर्स पर्सन के रूप में दीक्षांत विद्यालय के डायरेक्टर समित टिक्कू ने शिक्षकों को अपना अमूल्य समय दिया। सेमिनार में विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. दीपक बल्यूटिया चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बल्यूटिया तथा विद्यायल के प्रधानाचार्य सहित समस्त शिक्षण स्टाफ उपस्थित था।

इस मौके पर समित टिक्कू द्वारा शिक्षकों को बताया कि समय प्रबंधन करने के लिए किसी भी कार्य के लिए योजना निर्माण अत्यंत आवश्यक है, इसके अतिरिक्त यह भी बताया कि सभी की अपनी विशेष भूमिका होती है, इसलिए सभी को अपने आप को समय देना अत्यंत आवश्यक है। उक्त प्रकार की महत्वपूर्ण बातों के माध्यम से सभी शिक्षकों के लिए यह सेमिनार एक स्वस्थ्य सेमिनार सिद्ध हुआ।
विषय की गंभीरता को जानते हुए दीपक बल्यूटिया द्वारा भी अपने वक्तव्यों में समय की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने आवश्यक तथा अतिआवश्यक कार्यों को समयबद्ध करने पर अपने विचार प्रस्तुत किये।
इस सेमिनार की सफतला के लिए प्रधानचार्य अनुराग माथुर द्वारा समित टिक्कू का आभार प्रकट किया गया एवं विद्यालय के शीर्ष स्तंभ द्वारा भी उन्हें स्मृति चिह्न प्रदान किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।