सोमेश्वरः खाई में गिरी पत्थरों से भरी पिकअप, एक की मौत, दो घायल…

खबर शेयर करें

Someshwar News:पहाड़ों में लगातार हादसे हो रहे है। अब सोमेश्वर क्षेत्र में एक पिकअप हादसे का शिकार हो गई। अल्मोड़ा के पथरिया-मजखाली सड़क पर पत्थरों से भरी एक पिकअप के खाई में गिरने से पिकअप सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि चालक सहित दो लोग घायल हो गए। हादसा गुरूवार शाम का है। पथरिया-मजखाली सड़क पर हिलेछीना के पास पत्थरों से भरी पिकअप 40 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

हादसे मेें चालक जीत सिंह उम्र 68 वर्ष, राजेंद्र कुमार उम्र 52 वर्ष निवासी भाट नयाल जुला और मनोज कुमार उम्र 40 वर्ष निवासी ज्यूला ग्वालाकोट को खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन वहां चिकित्सकों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल चालक जीत सिंह को हायर सेंटर रेफर किया गया राजेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।