उत्तराखंड में इस दिन से खुलेंगे एक से 5वी तक के स्कूल, शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान

खबर शेयर करें

Uttarakhand live News -एक तरफ कोरोना ने रफ्तार बढ़ा दी है तो दूसरी तरफ पिछले साल से बंद पड़े स्कूलों को खोलने की चुनौती एक बार फिर सरकार पर आ गई है। प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने एक दिन पहले बयान दिया। कि बच्चों की जिंदगी दांव पर लगाकर स्कूल नहीं खोले जाएंगे, लेकिन ठीक एक दिन बाद मंगलवार को बागेश्वर में उन्होंने कहा कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए पहली से पांचवीं तक की कक्षाओं का संचालन 15 अप्रैल से किया जाएगा। छठी से 12वीं तक की कक्षाओं का संचालन पहले से ही हो रहा है।

अरविंद पांडेय ने मंगलवार को बागेश्वर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कोविड 19 की समस्या अभी समाप्त नहीं हुई है। गनीमत है कि अभी बच्चों तक यह बीमारी नहीं पहुंची है। इसे देखते हुए भारत सरकार की गाइडलाइन के तहत 15 अप्रैल से प्राथमिक स्कूलों के संचालन का निर्णय लिया गया है। कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यालय पहले से ही संचालित हैं। शतप्रतिशत कोशिश है कि कोरोना की गाइडलाइन की अनदेखी नहीं की जाएगी। उसका पालन करते हुए प्राथमिक स्कूलों का संचालन किया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।