हल्द्वानी: राजनीति में उतर सकते हैं दरम्वाल, पत्रकारिता का क्रांतिकारी चेहरा

खबर शेयर करें

Haldwani News: वरिष्ठ पत्रकार और मीडिया जगत में अपनी अलग पहचान और नाम और समाज के प्रति संवेदनशील पत्रकार राहुल सिंह दरम्वाल ने नेशनल मीडिया को अलविदा कह दिया है ।

पिछले लंबे समय से राहुल सिंह दरम्वाल (आज तक इंडिया टुडे ) के लिए कार्य कर रहे थे, अब उन्होंने समाज सेवा में अग्रसर होकर स्वेच्छा से कार्य मुक्त हो गए हैं वरिष्ठ पत्रकार के नेशनल पत्रकारिता को अलविदा के बाद अब राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है क्योंकि उनकी साफ स्वच्छ ईमानदार छवि और समाज के प्रति उनकी संवेदनशील लेखनी की वजह से उनसे राजनीतिक दलों के कई वरिष्ठ नेता भी उनकी कार्यशैली से उनके काफी करीब है ।

दरम्वाल के साथ समाज के विभिन्न क्षेत्रों में जुड़े हुए संगठन और समाजसेवी और भारी संख्या में उनके साथ युवा जुड़े हुए है जिस वजह से अब राजनीतिक क्षेत्र में उनकी सक्रियता का अनुमान लगाया जा रहा है वहीं कई राजनीतिक जानकार मानते हैं कि वह 2027 में किसी राजनीतिक दल का दामन भी थाम सकते हैं ।

फिलहाल राहुल सिंह ने किसी राजनीतिक दल में जुड़ने की कोई स्पष्ट जानकारी तो नहीं दी है लेकिन उनके करीबी पत्रकार और उनसे जुड़े हुए साथी मानते हैं कि 2027 से पहले वह किसी बड़े राजनीतिक दल से जुड़कर 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति बना सकते हैं । हालांकि उत्तराखंड कांग्रेस और भाजपा दोनों ही राजनीतिक दल मैं भी उनका अच्छा संपर्क है बताया जाता है कि भाजपा और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में राहुल सिंह दरम्वाल है इतना ही नहीं राहुल सिंह दरम्वाल पिछले लंबे समय से पत्रकारिता के दौरान प्रशासन पुलिस और सिस्टम को आईना दिखाने वाली पत्रकारिता करने के कारण जनपद कुमाऊं और प्रदेश में उन्होंने अपना एक अलग ही स्थान बनाया है जिस वजह से वह काफी चर्चित चेहरा भी है ।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी बोले– उत्तराखंड की असली ताकत उसकी मातृशक्ति

अब ऐसे में पत्रकारिता का यह चर्चित चेहरा 2027 विधानसभा चुनाव में क्या किसी राजनीतिक दल में शामिल होंगे और किसी भी राजनीतिक दल को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं इतना ही नहीं रामनगर भीमताल ,कालाढूंगी , हल्द्वानी विधानसभा में उनका काफी दखल है बताया जाता है कि उनकी पारिवारिक संपर्क रिश्तेदारी और युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता काफी है

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के युवाओं को ग्राफिक एरा का तोहफा, डिप्लोमा व सिविल सेवा की मुफ्त तैयारी

वहीं दरम्वाल की नैनीताल जनपद की तीन से चार विधानसभाओं में काफी सक्रियता देखने को मिल रही है और अगर ज्यादा सक्रियता की बात की जाए तो फिर दरम्वाल इस समय रामनगर में ही अपना सक्रियता बढ़ाएं हुए हैं जानकार मानते हैं कि वह रामनगर विधानसभा से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं ।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।