नवोदय विद्यालय एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 9वीं, 11वीं परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू…

खबर शेयर करें

JNV Class 9 Admissions 2023: नवोदय विद्यालय समिति (NVS ) ने खाली सीटों के लिए क्लास 9 और 11वीं परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं. ये एडमिशन लेटरल एंट्री चयन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. जो छात्र इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं वे लेटरल एंट्री के लिए आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि जेएनवी लेटरल एंट्री के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है.क्लास 9 और 11 के लिए जेएनवी लेटरल एंट्री चयन परीक्षा का आयोजन 10 फरवरी 2024 को किया जाएगा.

कैसे करें आवेदन-

चरण एल: आधिकारिक वेबसाइट- navodaya.gov.in पर जाएं.

Ad Ad

चरण 2: एनवीएस कक्षा 9 या 11 एलईएसटी पंजीकरण 2023 लिंक पर क्लिक करें.

चरण 3: उम्मीदवारों को आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा.

चरण 4: अब आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन का भुगतान करें.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः (बड़ी खबर)- 20 को सीएम धामी का हल्द्वानी दौरा, 21 को आयेंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

शुल्क चरण 5: आवेदन पत्र जमा करें.

JNV Class 9 Admissions 2023: Eligibility Criteria

केवल वे छात्र जो वैध रूप से उस जिले में रह रहे हैं जहां जवाहर नवोदय विद्यालय संचालित हो रहा है, और जो उस जिले के किसी सरकारी या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूलों में शैक्षणिक वर्ष 2023-2024 के दौरान कक्षा VIll में नामांकित हैं, पात्र हैं.

यह भी पढ़ें 👉  चैत्र नवरात्रि 2026 आज से शुरू: जानें घटस्थापना मुहूर्त, 9 दिन की पूजा और महत्व

छात्रों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राज्य बोर्ड और अन्य मान्यता प्राप्त बोर्डों से कक्षा 10 की परीक्षा उत्तीर्ण करनी चाहिए. आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 17 वर्ष होनी चाहिए. एनवीएस कक्षा 11 की मेरिट सूची कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में आवेदकों द्वारा प्राप्त अंकों और संबंधित एनवीएस में सीटों की उपलब्धता के आधार पर तैयार की गई थी.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।