Govt Job: केंद्रीय विद्यालय में 40 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की तैयारी

खबर शेयर करें

KVS Bharti: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) 2024 में 40 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहा है. यह भर्ती टीचिंग और नॉन-टीचिंग दोनों पदों पर की जाएगी, जिसमें ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT), पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT), क्लर्क और चपरासी के पद शामिल हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस भर्ती का नोटिफिकेशन अगस्त 2024 में जारी किया जाएगा, हालांकि केवीएस ने अभी तक आधिकारिक तिथियों की घोषणा नहीं की है. नोटिफिकेशन केंद्रीय विद्यालय संगठन की वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर उपलब्ध होगा.

जरूरी योग्यताएं:

  • TGT (Trained Graduate Teacher): उम्मीदवार को बैचलर डिग्री के साथ 50 फीसदी अंक के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए. साथ ही बीएड की डिग्री होनी चाहिए.
  • PGT (Post Graduate Teacher): पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. साथ ही बीएड की डिग्री होनी चाहिए.
  • PRT (Primary Teacher): सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में कम से कम 50 फीसदी अंक और प्राथमिक शिक्षा में दो वर्षीय डिप्लोमा अनिवार्य है.
  • क्लर्क और चपरासी: 12वीं पास के अलावा संबंधित डिप्लोमा या डिग्री की आवश्यकता होगी.
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बेसबॉल कैंप का शानदार आगाज, 100 से अधिक बच्चों ने लिया हिस्सा

आवेदन शुल्क:

Ad

भर्ती के लिए आवेदन शुल्क की जानकारी नोटिफिकेशन के साथ प्राप्त होगी. पिछले साल की भर्ती में जनरल और ओबीसी कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये निर्धारित था, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग और इडब्लूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क मुफ्त था. इस बार भी संभावित रूप से ऐसा ही शुल्क हो सकता है, लेकिन आधिकारिक सूचना पर निर्भर करेगा.

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी: लामाचौड़ खास और पूरनपुर कुमटिया में कार्यकर्ताओं से मिले सुरेश भट्ट, केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों पर की चर्चा

KVS भर्ती में चयन प्रक्रिया में मुख्यतः लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल होते हैं. उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा पास करनी होती है, जिसके बाद सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है. इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद अंतिम चयन किया जाता है. इस महत्वपूर्ण भर्ती के लिए तैयारियां शुरू कर दें और अपडेट्स के लिए KVS की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।