पहाड़ के नन्हे शौर्य ने किया कमाल, 6 साल की उम्र में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम

खबर शेयर करें

Pithoragadh News: पिथौरागढ़ के लिए गर्व का क्षण उस समय आया जब रई निवासी कक्षा 1 के छात्र मास्टर शौर्य शर्मा, पुत्र नवीन शर्मा, ने अपनी अद्भुत प्रतिभा के दम पर India Book of Records में अपना नाम दर्ज कराया।

मात्र 6 वर्ष 5 माह की आयु में शौर्य ने अपनी असाधारण स्मरण शक्ति और प्रतिभा का परिचय देते हुए कई कठिन उपलब्धियाँ हासिल कीं। उन्होंने शिव तांडव स्तोत्र के 15 श्लोक, उत्तराखंड के 13 जनपदों के नाम, G20 देशों एवं उनकी राजधानियाँ, 195 मान्यता प्राप्त देशों की राजधानियाँ व मुद्राएँ, भारत के 28 राज्यों की राजधानियाँ तथा 31 संक्षिप्त शब्दों के पूर्ण रूप बेहद प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।

इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें IBR Achiever सम्मान से नवाजा गया। रई क्षेत्र में इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने शौर्य और उनके परिवार को हार्दिक बधाई देते हुए इसे पूरे क्षेत्र, पिथौरागढ़ जनपद और उत्तराखंड राज्य के लिए गौरव का विषय बताया है। विद्यालय परिवार ने भी शौर्य शर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके निरंतर सफलता की शुभकामनाएं दी हैं।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।