हल्द्वानी: पार्षद प्रत्याशियों में 9 के नामांकन निरस्त, 8 मैदान से हटे

खबर शेयर करें

Haldwani News: कुमाऊं के सबसे बड़े नगर निगम हल्द्वानी में नगर निकाय चुनाव को लेकर माहौल पूरी तरह से गरम हो गया है। नामांकन वापसी के अंतिम दिन प्रत्याशियों के बीच नामांकन वापस लेने की होड़ तेज हो गई। अब तक कुल 267 पार्षद प्रत्याशियों में से 9 के नामांकन निरस्त हो चुके हैं, जबकि 8 प्रत्याशियों ने स्वयं चुनावी मैदान से हटने का फैसला किया है।

रिटर्निंग ऑफिसर परितोष वर्मा ने जानकारी दी कि नामांकन वापसी की प्रक्रिया आज समाप्त हो जाएगी। इसके बाद निर्वाचन विभाग कल से चुनाव चिन्हों का आवंटन शुरू करेगा। चुनावी सरगर्मियों के बीच प्रत्याशियों और समर्थकों की गतिविधियां तेज हो गई हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।