हल्द्वानी: मुक्त विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह

खबर शेयर करें

Haldwani News: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विद्याशाखा द्वारा 14 से 20 नवम्बर तक राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह का आयोजन किया गया कार्यक्रम के अंतिम दिन अपने अध्यक्षीय उदबोधन में कुलपति प्रो नवीन चंद्र लोहनी जी द्वारा कहा गया की पुस्तकालय का हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व है एवं मनुष्य के सर्वांगीण विकास में पुस्तकालय का प्रमुख भूमिका होती है और आने वाले समय में पुस्तकालय की उपयोगिता में प्रकाश डाला कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में प्रो जयदीप शर्मा पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान इग्नू नई दिल्ली द्वारा पुस्तकालयों का मानव जीवन में महत्व पर विचार व्यक्त किये गए।

इस अवसर पर प्रो पीडी पंत द्वारा यह बताया गया भारत में, राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह हर साल 14 से 20 नवंबर तक मनाया जाता है। यह सप्ताह पुस्तकालयों, पुस्तकालयाध्यक्षों और उनके समुदाय में योगदान को बढ़ावा देने और मनाने के लिए समर्पित है। इस अवसर पर प्रोफेसर अरविन्द भट्ट निदेशक पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विद्याशाखा ने डॉ एस आर रंगनाथन और अय्यंकी वेंकट रामनेया के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम सयोजक सुश्री प्रीती शर्मा द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में कहा कि 14 से 20 नवंबर तक आयोजित कार्यक्रमों में पुस्तक प्रदर्शनी, क़्विज प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया कार्यक्रम के अंतर्गत 18 नवम्बर को पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के शिक्षार्थियों को केंद्रीय पुस्तकालय पंतनगर विश्वविद्यालय का भृमण कराया गया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रो रेनू प्रकाश, प्रो जीतेन्द्र पांडेय, प्रो आशुतोष भट्ट, प्रो गगन सिंह, डा राकेश पंत, डा धीरज पंत, मनोज कुमार पांडेय, डा ऋतभरा नैनवाल, डा मनोज पांडेय, डा दिग्विजय पथनी साथ ही अनेक अध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।