Uttarakhand: मां ने दूध बेचकर बेटे को पढ़ाया, अब बेटा बना भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट

खबर शेयर करें

Pithoragadh News: पहाड़ से लगातार युवा भारतीय सेना में अपना परचम लहरा रहे है। अब पहाड़ के मनोज ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। मनोज भट्ट भारतीय नौसेना में ऑफीसर बने है। जिसके बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल हैं।

पिथौरागढ़ जिले के कार्की गाँव कुमडार हाल निवासी कुशौली गाँव के मनोज भट्ट भारतीय नौसेना में सब लेफ्टीनेंट बने। उनके पिताजी स्व. कृष्णानंद भट्ट भारतीय सेना में हवालदार पद पर सेवारत थे। सेवाकाल में ही उनका आकस्मिक निधन हो गया था। तब मनोज मात्र 8 वर्ष के थे। इसके उनकी माता स्व माधवी देवी ने दो बहनों के संग इनका लालन-पालन ने गाय का दूध बेचकर किया। छोटी अवस्था से ही मनोज पढ़ाई के साथ-साथ घर के पास ही फौजी ऑफीसरों के क्वाटरों में दूध पहुँचाने का काम करते थे।विषम परिस्थितियों के दौरान भी मन में देश सेवा का जज्बा मनोज के अंदर कूट कूटकर भरा था। मनोज ने घर -घर जाकर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाना शुरू कर दिया।

Ad

सैन्य पृष्ठभूमि वाले मनोज का वर्ष 2007 में बीएससी प्रथम वर्ष में ही भारतीय नौसेना में सैनिक पद पर चयन हो गया। इसके बाद पदोन्नति के वर्ष 2020 में मास्टर चीफ ( भारतीय सेना के सुबेदार) बने और विशेष ट्रेनिंग लेकर गोताखोर दस्ते के भी मेंबर बन गए। लेकिन समुद्र की असीम गहराइयों की थाह अपनी भुजाओं से मापने वाले गोताखोर मनोज की महत्वाकांक्षाएं भी असीम थी, जिसके बाद स्पोर्ट्स में भी आपको महारत हासिल है। नौसेना की ओर से आयोजित मैराथन में भी आप हर वर्ष भाग लेते हैं।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।