कालाढूंगी: भाजपा प्रत्याशी बंशीधर भगत का जनसंपर्क जारी, कुसुमखेड़ा और रूपपुर ग्रामीणों से किया संवाद…

खबर शेयर करें

KALADHUNGI NEWS: कालाढूंगी से भाजपा प्रत्याशी बंशीधर भगत का जनसंपर्क लगातार जारी है। शनिवार को कई क्षेत्रों में पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी बंशीधर भगत ने वोट मांगें। इस दौरान नारायण नगर कुसुमखेड़ा में एक चुनावी बैठक की। जिसमें उन्होंने भाजपा सरकार के विकास द्वारा किये गये विकास कार्यों को गिनाया। साथ क्षेत्र में किये गये कार्यो से भी जनता को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि कालाढूंगी और प्रदेश के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में वोट करें।

वहीं कालाढूंगी विधान सभा के रूपपुर में कालाढूंगी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बंशीधर भगत के लिए उनके सुपुत्र विकास भगत ने ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से आगामी 14 फरवरी को भाजपा को विजय बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कालाढूंगी की जनता ने पिछले चुनावों में भाजपा को अपना सहयोग दिया है। इस बार भी उन्हें एक मौका जरूर दे।


इस मौके पर धर्म सिंह, मनोज खोलिया, सुच्चा सिंह, भगवान कुमाटिया, तारा चंद्र, जगदीश बिष्ठ, विनोद बुडलाकोटी, विक्रम जंतवाल, चंद्र मोहन, शेर सिंह, वीरेंद्र बिष्ठ समेत ग्रमीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा : अप्रैल में लौटी सर्दी, लोग हैरान, फिर निकले गर्म कपड़े और कंबल
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।