Govt Job: स्टेनोग्राफर पदों पर SSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, 5 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

खबर शेयर करें

SSC Stenographer Notification 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी  के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से 5 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 अगस्त से शुरू की जा चुकी है।आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और ग्रेड डी पदों पर भर्ती की जाएगी।

स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। ‌यह लिखित परीक्षा नवंबर 2022 में आयोजित किए जाने की संभावना है। इस परीक्षा में 200 अंकों के 200 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।‌ प्रत्येक गलत जवाब के लिए 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

अभ्यर्थी पदों पर भर्ती के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर 5 सितंबर 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 6 सितंबर निर्धारित की गई है। बता दें कि अभ्यर्थियों को 100 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  धामी अब धाकड़ से धुरंधर: केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने हल्द्वानी जनसभा में की सराहना

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।