Govt Job: असम राइफल्स में निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन…

खबर शेयर करें

Assam Rifles Recruitment 2022: डायरेक्टर जनरल कार्यालय, असम राइफल्स, शिलांग ने टेक्निकल एवं ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. विभिन्न ट्रेड में भर्ती के लिए महिला एवं पुरुष दोनों उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं. जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 जून 2022 को शुरू होगी एवं उम्मीदवार 20 जुलाई तक इसके लिए अप्लाई कर सकेंगे.

पदों पर भर्ती के लिए असम राइफल्स टेक्निकल एवं ट्रेडमैन भर्ती रैली का आयोजन 1 सितंबर 2022 से किया जाएगा. जिसके माध्यम से ग्रुप बी एवं ग्रुप सी के कुल 1281 पद भरे जाएंगे. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को असम राइफल्स के आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in पर विजिट करना होगा.

Ad Ad

कुल 1281 पदों पर भर्ती निकाली गई है. जिसमें क्लर्क, पर्सनल असिस्टेंट, इलेक्ट्रिकल फिटर, लाइनमैन, व्हीकल मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन समेत कई अन्य ट्रेंड्स के पद भरे जाएंगे.

शैक्षिक योग्यता- पदों के लिए शैक्षिक योग्यता की बात करें तो 10वीं, 12वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. पदों के लिए 1 अगस्त 2022 तक 18 से 23 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे. हालांकि भारत सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।