Govt Job 2024: समूह-ग के 223 पदों पर निकली भर्ती,जल्द करें आवेदन…

खबर शेयर करें

Uttarakhand Govt Job: लोक सेवा आयोग ने अन्वेषक कम संगणक एवं सहायक सांख्यिकीय अधिकारी परीक्षा-2023 के तहत विभागों में समूह-ग के 223 पदों पर भर्ती निकाली है। लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग में 19, सहकारी समितियों में तीन, उच्च शिक्षा विभाग में दो, खाद्य एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में 13, डेरी विकास विभाग में एक, कृषि विभाग में 38, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग में 22, अर्थ एवं संख्या विभाग में 125 पदों पर भर्ती निकाली गई है। अभ्यर्थी 28 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संशोधन और परिवर्तन करने की तिथि सात मार्च से 16 मार्च तक रहेगी। लिखित परीक्षा (मुख्य) (वस्तुनिष्ठ प्रकार) की होगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।