JobAlert: UPSSSC ने इन पदों पर निकाली भर्ती, 12वीं पास के लिए शानदार मौका …

खबर शेयर करें

UPSSSC Recruitment 2022: सरकारी नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग/UPSSSC ने 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए अवसर प्रदान किया है। UPSSSC ने भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय में मोहर्रिर के पदों पर भर्ती जारी की है और योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती का नोटिफिकेशन आयोग के पोर्टल पर उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे नोटिफिकेशन को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर चेक कर सकते हैं ।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय में मोहर्रिर के 92 पदों पर भर्ती निकली है. इन पदों के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनके पास साल 2021 में पीईटी पास होने का सर्टिफिकेट हो और किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं उत्तीर्ण हों। आवेदन की शुरुआत 29 अक्टूबर से होगी आवेदन की अंतिम तिथि 18 नवंबर और संशोधन की अंतिम तिथि 25 नवंबर है।

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से मोहर्रिर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 29 अक्तूबर, 2022 से की जाएगी। वहीं, आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 25 नवंबर, 2022 को निर्धारित की है। जो भी उम्मीदवरा भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे आखिरी तारीख से पहले ही आवेदन कर लें। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-गेठिया के पास दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, 2 की मौत, 2 घायल

आयोग ने जनरल कैटेगरी के लिए 41 पद, आर्थिक रूप से कमजोर यानी ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 9 पद, ओबीसी वर्ग के लिए 21 पद,एससी कैटेगरी के लिए 19 पद, एसटी के लिए 2 पद मिलाकर कुल 91 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर देखें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।