Job Mela 2023: नौकरियों की भरमार, यहां लगेगा रोजगार मेला…

खबर शेयर करें

DU Job Mela Online Registration: दिल्ली में रहने वाले बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि दिल्ली यूनिवर्सिटी द्वारा रोजगार मेले का आयोजन होने वाला है। डीयू में रोजगार मेला 18 और 19 अप्रैल तक चलेगा और इससे पहले उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस मेले में आने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा.उम्मीदवार 15 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस बात की जानकारी दिल्ली यूनिवर्सिटी ने ट्वीट कर दी है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को ऑफिशियल वेबसाइट placement.du.ac.in. पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

फॉर्म ओपन होने के बाद उम्मीदवार को सभी विवरण और दस्तावेज के डिटेल को भरना होगा, जिसके बाद फॉर्म कंप्लीट हो जाने के बाद उसका प्रिंट अपने पास रख सकते हैं। सुबह 10 बजे से यह प्लेसमेंट ड्राइव शुरू होगी। इस मेले में दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेज ते ग्रैजुएट और पोस्टग्रेजुएट स्टूडेंट्स भाग ले सकते है। इसके अलावा ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएट के लास्ट ईयर वाले स्टूडेंट्स भी अप्लाई कर सकते हैं। डीयू के कांस्टीट्यूट कॉलेज, डिपार्टमेंट इंस्टीट्यूट के रेगुलर कोर्स वाले छात्र भी इस रोजगार मेले के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा ये रोजगार मेला उन स्टूडेंट्स के लिए भी फायदेमंद है जो इंर्टनशिप करना चाहते हैं। रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रु जमा करना होगा। रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद ले सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।