Job Alert 2024: SI, कांस्टेबल समेत 144 पदों के लिए दोबारा आवेदन शुरू, 10वीं-12वीं पास के लिए मौका

खबर शेयर करें

BSF Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले 10वीं-12वीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है. सीमा सुरक्षा बल (BSF) में ग्रुप बी और सी के कई पदों पर भर्ती के लिए दोबारा आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर 11 से 25 जुलाई तक आवेदन कर  सकते हैं. इससे पहले आवेदन प्रक्रिया 19 मई को शुरू होकर 17 जून 2024 को खत्म हो गई थी. इसके तहत, सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के 144 पदों पर भर्ती की जाएगी. आइये आवेदन करने से पहले अनिावार्य शैक्षणिक योग्यता, उम्र सीमा, आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं.

कांस्टेबल के पदों के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होना चाहिए. वहीं संबंधित फील्ड में कम से कम 2 साल का अनुभव होना चाहिए. सब इंस्पेक्टर के पदों के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए. योग्यता से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए दिए गए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें- Notification

कांस्टेबल पद के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 और ज्यादा से ज्यादा 25 साल होनी चाहिए. वहीं सब इंस्पेक्टर के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 30 साल होनी चाहिए. वहीं सभी आरक्षित वर्गों को उम्र सीमा में विशेष छूट भी दी जा सकती है

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की दस्तक जल्द, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

एसआई पद के लिए-

  • जनरल वर्ग- 247.20 रुपये
  • ओबीसी वर्ग- 247.20 रुपये
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग- 247.20 रुपये
  • एससी वर्ग- 47.20 रुपये
  • एसटी वर्ग- 47.20 रुपये
  • महिला वर्ग- 47.20 रुपये
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।