IND vs AUS: बाबा के दर्शनों के बाद चमका विराट का करियर, सबसे कम 549 पारियों में बनाया ये बड़ा कीर्तिमान…

खबर शेयर करें

IND vs AUS: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने कैंचीधाम आकर बाबा नीम किरौली के दर्शन किये। जिसके बाद उनकी फार्म वापस आयी। अब विराट कोहली लगातार रिकाॅर्ड पर रिकाॅर्ड बनाये जा रहे है। आज हुए भारत और आॅस्टेलिया टेस्ट मैच में विराट ने एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। जिसके बाद उनके फैंस ने जमकर प्यार लुटाया है। उन्होंने इस दौरान सबसे कम पारियों में 25 हजार अंतरराष्ट्रीय रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। आगे पढ़िये…

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा:(शाबास भुली)- द्वाराहाट की प्रियंका बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, खुशी से झूम उठा परिवार

विराट कोहली ने नाथन लियोन की गेंद पर चौका जड़कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 25 हजार रन पूरे किए थे। विराट कोहली 25000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले दूसरे भारतीय हैं और दुनिया के छठे क्रिकेटर हैं। विराट कोहली ने अपनी 549वीं पारियों में यह उपलब्धि अपने नाम की। विराट कोहली के अब 492 अंतरराष्ट्रीय मैच की 549 पारियों में 53.55 के औसत से 25012 रन हो गए हैं।  आगे पढ़िये…

Ad

विराट कोहली ने अब तक 106 टेस्ट मैच 180 पारियों में 48.49 के औसत से 8195 रन बनाए हैं। इसमें उनके 27 शतक और 28 अर्धशतक भी शामिल हैं। कोहली ने 271 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच की 262 पारियों में 57.69 के औसत से 12809 रन बनाए हैं। इसमें उनके 46 शतक और 64 अर्धशतक शामिल हैं।  आगे पढ़िये…

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा:(शाबास भुली)- द्वाराहाट की प्रियंका बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, खुशी से झूम उठा परिवार

सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के अलावा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 25 हजार रन बनाने वालों में ऑस्ट्र्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग, साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक्स कैलिस, श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने शामिल हैं। रिकी पोंटिंग ने 588, जैक्स कैलिस ने 594, कुमार संगकारा ने 608 और महेला जयवर्धने ने 701 पारियों में अपने-अपने 25 हजार रन पूरे किए थे।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।