Uttarakhad News : IPL के बीच जब ऋषभ पंत बोले भाई में उत्तराखंडी हूं, वीडियो हुआ वायरल…

IPL 2024: ऋषभ पंत ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2016 में दिल्ली कैपिटल्स के साथ की थी। वह तब से ही दिल्ली कैपिटल्स के लिए ही खेल रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला जाने वाला मैच ऋषभ पंत के आईपीएल करियर का 100वां मैच होगा। इस मैच के साथ वह दिल्ली की टीम के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के लिए 100 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी भी बनेंगे।
ऋषभ पंत उन खिलाड़ियों में है जिनके बारे में जानने के लिए फैंस उत्सुक रहते हैं। दिल्ली कैपिटल्स भले ही सीजन का अपना पहला मुकाबला हार गई हो लेकिन उसके फैंस ऋषभ पर अभी भी भरोसा करते हैं। दिल्ली कैपिटल्स को अपना दूसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है। उससे पहले ऋषभ पंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऋषभ राजस्थान के खिलाडियों के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं। इसी बीच एक खिलाड़ी कहता है कि वो राजस्थानी हैं लेकिन ऋषभ उन्हें तुरंत टोकते हैं और बोलते हैं कि पहले वह उत्तराखंडी है।
ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 99 मैचों में अभी तक 34.41 की औसत से रन बनाए हैं। उन्होंने इन मैचों में 2856 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 15 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है। वहीं, उनका स्ट्राइक रेट भी 147.90 का है। ऋषभ पंत साल 2021 से दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी भी संभाल रहे हैं। हालांकि वह कार एक्सीडेंट के चलते पिछले सीजन में नहीं खेले थे।