हल्द्वानी: विज्डम पब्लिक स्कूल में राखी बनाओ प्रतियोगिता, प्रतिभाओं ने मोहा मन

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। विज्डम पब्लिक स्कूल में आज देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत “राखी बनाओ प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया, जो भारत के वीर जवानों को समर्पित रही। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और समर्पण भाव से सुंदर राखियां तैयार कर देश के रक्षकों के प्रति अपने सम्मान को व्यक्त किया।

इस प्रतियोगिता में प्रतिज्ञा (कक्षा 8) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं लतिका (कक्षा 7) और कृष्णा (कक्षा 8) ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया। साक्षी भट्ट (कक्षा 7) को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र सिंह पोखरिया ने छात्रों को वीर सैनिकों की बहादुरी और त्याग से प्रेरणा लेने का संदेश दिया और देश सेवा के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन सुधा सिंह एवं नीता पांडे ने किया।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।