हल्द्वानीः शहर की समस्याओं को लेकर सुराज सेवा दल ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज सुराज सेवा दल के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष विशाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ कुमाऊं की तमाम समस्याओं को लेकर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को ज्ञापन प्रेषित किया। इस दौरान विशाल शर्मा ने बताया कि कुमाऊं में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर बढ़ता जा रहा है। आपके द्वारा ऊर्जावान तरीके से कार्य किया जा रहा है, लेकिन अधीनस्थ कर्मचारी बेलगाम हो गए हैं। मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशों के अनुरूप गड्ढा मुक्त सड़कें भरी नहीं जा रही हैं। हल्द्वानी पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं हो पा रही, नैनीताल पर्यटन स्थल होते हुए पर्यटन के समय पर पर्यटकों को दूर पर रोका जाता है। जिसको समय रहते हल करना होगा। स्वास्थ्य महकमा जिन हालात में है बेस अस्पताल या सुशीला तिवारी में पहाड़ों व दूर दराज से आते हैं और उन्हें रेफर कर दिया जाते हैं। उन्होंने तत्काल इसके समाधान की मांग की। इस दौरान ज्ञापन देने वालों विनोद पाठक, बलवीर बाफिला, प्रशांत सनवाल, योगेश कुशवाह, विष्णु दत्त उपाध्याय, गौरव पांडे आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।