हल्द्वानी: श्याम प्रेमियों की बैठक, 27 मार्च के कीर्तन को लेकर बनी रणनीति

हल्द्वानी। हल्द्वानी स्थित हट गार्डन में समस्त श्याम प्रेमियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्याम प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और आपसी एकजुटता का परिचय दिया।
श्री श्याम युवा मित्र मंडली के अध्यक्ष अंकित पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बैठक आगामी 27 मार्च को आयोजित होने वाले भव्य श्याम कीर्तन की तैयारियों को लेकर रखी गई थी। उन्होंने कहा कि इस कीर्तन में हल्द्वानी के सभी श्याम प्रेमी मिलकर सहभागिता करेंगे और धार्मिक एकता का संदेश देंगे।
बैठक में कीर्तन के आयोजक अशोक गोयल एवं पल्लवी गोयल उपस्थित रहे। इसके अलावा श्याम प्रेमी शशि भूषण अग्रवाल, सनी कपूर, ललित पांडेय, संजीव कश्यप, हन्नी अग्रवाल, कमल पाल, अनिल पाल, हर्षित पाल, सचिन गुप्ता, रतन चोहान सहित दर्जनों श्रद्धालु मौजूद रहे।
बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं सहभागिता को लेकर विचार-विमर्श किया गया। सभी श्याम प्रेमियों ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

















