हल्द्वानी: मटर गली में चले लाठी-डंडे, युवक का फोड़ा सिर

खबर शेयर करें

Haldwani News: सोमवार को मटर गली में दुकानदारों के दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान छह युवकों ने मिलकर एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। मामला कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने एक नामजद समेत छह अज्ञात युवकों पर मारपीट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

मटर गली निवासी अतुल कुमार गुप्ता ने कोतवाली में दी तहरीर देते हुए कहा कि सोमवार को वह अपनी दुकान पर था। उसका बेटा भी दुकान पर आया था। मटर गली का दुकानदार शानू सुबह से उसके बेटे को धमका रहा था। जिसके बाद उसने शाम को अपने छह साथियों के साथ उसके बेटे से मारपीट की। इस दौरान लाठी-डंडों से हमला का बेटे का सिर फोड़ दिया। आनन-फानन में वह अपने बेटे को अस्पताल गये, जहां उसके सिर पर कई टांके आए। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपियोंं पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।