हल्द्वानी: अब ड्रोन से रखी जायेेगी ट्रैफिक पर नजर, यहां खुलेंगी दो अस्थाई चौकियां

खबर शेयर करें

Haldwani News: हल्द्वानी में लोग लंबे समय से जाम से परेशान है। ऐसे में आये दिन पुलिसकर्मियों की तैनाती के बावजूद जम लग ही जाता है, पर्यटक सीजन के चलते बाहरी राज्यों से लगातार वाहन पहाड़ों की ओर आ रहे है, जिससे जाम की स्थिति और ज्यादा बढ़ गई है। जाम से निजात पाने के लिए एसएसपी पंकज भट्ट ने नया प्लान तैयार किया है। एसएसपी भट्ट ने बताया कि नैनीताल रोड पर जाम की स्थिति से निपटने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जायेगा। ड्रोन के जरिये ट्रैफिक पर नजर रखी जायेंगी, जिससे लोगों को ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिल सकें।

इसके अलावा एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि गर्मी के सीजन में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में कई तरह की समस्याएं आये दिन देखने को मिलती है। लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए नारायण नगर और रूसी बाईपास पर दो अस्थाई चौकियां खोली जायेंगी। जिससे किसी भी स्थिति में तत्काल प्रभाव से समस्या का समाधान हो सकें। ये चौकियां सिर्फ दो महीने के लिए खोली जायेंगी। इन चौकियों में दो-दो दारोगा और चार-चार सिपाही तैनात किये जायेंगे। पर्यटक सीजन को देखने हुए यह कदम उठाया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।