HALDWANI NEWS: जन्मदिन पर सामाजिक कार्यकर्ता संजय कश्यप ने ऐसे जीता लोगोंं का दिल

खबर शेयर करें

HALDWANI NEWS:सामाजिक कार्यकर्ता संजय कश्यप ने आज अपने जन्मदिन के अवसर पर गरीबों को फल और मास्क बांटे। साथ ही लोगों को कोविड से बचने के उपाय भी बताये। जीतपुर नेगी निवासी संजय कश्यप ने अपने जन्मदिन को खास बनाने के लिए आज रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में गरीब लोगों को फल वितरित किये।

SANJAY KASHYAP COVID

उन्होंने लोगों को कोविड से बचने के लिए दो गज की दूरी मास्क है जरूरी का संदेश देते हुए करीब 400 लोगों को मास्क और दर्जनों लोगों को फल और बच्चों को बिस्कुट भी वितरित किये। इस दौरान जन्मदिवस के दिन इस नेक काम के लिए लोगों ने उनकी प्रशंसा की। बता दें कि संजय कश्यप लंबे समय से सामाजिक कार्यों मेंं भागीदारी करते आये है। गांव की जनसमस्याओं को लेकर वह हमेशा आगे रहतेे है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।