हल्द्वानी: महेन्द्र नागर बने अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री

खबर शेयर करें


Haldwani News: अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय कार्यालय बलवंत राय मेहता पंचायत भवन, पंचायत धाम, मयूर विहार फेस-1 दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसहमति से नागर का नाम राष्ट्रीय महामंत्री के लिए प्रस्तावित किया गया।

अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय (पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार) द्वारा महेन्द्र नागर को राष्ट्रीय महामंत्री मनोनीत किया। नागर वर्तमान में हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव हैं एवं पंचायत परिषद के उत्तराखंड उपाध्यक्ष भी हैं।

Ad

नागर पूर्व में नगर निगम हल्दवानी-काठगोदाम के लगातार 10 वर्षो तक पार्षद रहे हैं, एवं उत्तराखंड नैनीताल की प्रथम डीपीसी के सदस्य रहे हैं तथा लगातार 2 बार विजय प्राप्त कर चुके हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय ने कहा नागर की कार्यप्रणाली और योग्यता को देखते हुए नागर को महामंत्री मनोनीत किया गया है। उन्होंने कहा नागर के राष्ट्रीय कार्यकारिणी मे आने से संगठन को बल मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- बनभूलपुरा में बन रही थी कई ब्रांडो की एक्सपायर्ड सामग्री की आइस्क्रीम, खा रहे थे हमारे बच्चे

महेन्द्र नागर के मनोनयन पर अजय भट्ट केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार, परिषद के संरक्षक पूर्व सांसद आर.के. सिन्हा कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौहान, महामंत्री मुख्यालय अशोक शर्मा, ध्यानपाल सिंह जादोन, कल्पना बेन, पंचायत संदेश के संपादक बद्रीनाथ सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी, सिने स्टार हेमंत पाण्डे, पूर्व राज्यमंत्री हेमंत द्रिवेदी, पूर्व पालिकाध्यक्ष रेनु अधिकारी, पूर्व राज्यमंत्री अजय राजोर, हिमालय परिवार के प्रदेश महामंत्री प्रताप बिष्ट, शिव सेना नेता रूपेन्द्र नागर,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एडवोकेट दीपक रुबाली,एडवोकेट हिमांशु सिन्हा, समाजसेवी संजय ठुकराल, पूर्व पार्षद हरीमोहन अरोरा, पार्षद मनोज गुप्ता, पार्षद मधुकर श्रोत्रिय,भाजपा नेता संदीप कुकसाल, समाजसेवी देव तिवारी, सक्षम सक्सेना, अमित पाण्डे,महेंद्र शर्मा, नवल कम्बोज,राकेश कौशिक, जितेश कुमार आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।