हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-समाजवादी पार्टी को लगा झटका, जिला अध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाकर छोड़ी पार्टी…

खबर शेयर करें

Haldwani News: समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष अख्तर अली ने प्रदेश अध्यक्ष शंभू पोखरियाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं जिसके बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी से अलविदा कह दिया है। ऐसे में पार्टी में हलचल शुरू हो गई है।

आज समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अख्तर अली ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि वह लंबे समय से समाजवादी पार्टी को सेवा करते आए है। इससे पहले वह महानगर अध्यक्ष भी रह चुके है। अब उन्होंने आरोप लगाए है। उन्होंने कहा की प्रदेश अध्यक्ष शंभू पोखरियाल की गलत नीतियों के कारण अब मेरा पार्टी में रहना मुश्किल हो चुका है। वह रोज कोई ना कोई तुगलकी फरमान जारी करते हैं और कार्यकर्ताओं का भी शोषण कर रहे है। समाजवादी पार्टी के अंदर सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष ही गलत नीति और गलत विचारधाराओं को लेकर मैं ये फैसला ले रहा हूं। जिसके बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी को अलविदा कह दिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।