हल्द्वानीः नेशनल प्रेस डे पर ग्राफिक एरा में लैंस क्राफ्ट का आयोजन

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज नेशनल प्रेस डे के उपलक्ष्य में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी के मीडिया एवं जनसंचार विभाग ने एक उल्लेखनीय पहल करते हुए ‘लेंस क्राफ्ट 2024’ नामक फोटोग्राफी प्रदर्शनी का आयोजन किया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन संस्थान के निदेशक, डॉ. मनीष कुमार बिष्ट द्वारा किया गया।

इस प्रदर्शनी में विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के युवा और प्रतिभाशाली फोटोग्राफरों द्वारा भेजी गई तस्वीरें प्रदर्शित की गई। प्रदर्शित तस्वीरों में विभिन्न विषयों, दृष्टिकोणों और तकनीकों का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में, संस्थान के डीन एकेडमिक्स, डॉ. एम.सी. लोहानी और विभाग के प्रमुख, डॉ. संजय पांडेय ने भी शिरकत की। उन्होंने युवा फोटोग्राफरों की प्रतिभा की सराहना की और उन्हें भविष्य में और अधिक सृजनात्मकता और नवीनता के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनियां युवाओं को अपनी कलात्मक क्षमता को प्रदर्शित करने और एक-दूसरे से सीखने का अवसर प्रदान करती हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।