हल्द्वानीः APS में श्रमिक दिवस व सांसद अजय भट्ट का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया

खबर शेयर करें

Haldwani News: लामाचौड़ स्थित आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में श्रमिक दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे माननीय सांसद अजय भट्ट जी ने विद्यालय के समर्पित कर्मचारी रविन्द्र कुमार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उन्हें मेहनत व लगन से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम को और भी खास बनाते हुए अजय भट्ट ने अपना जन्मदिवस भी विद्यालय के नन्हें-मुन्हें बच्चों के साथ हर्षोल्लास से मनाया। उन्होंने बच्चों को फल वितरित किए और सभी को प्रेम, समर्पण तथा श्रम के महत्व का संदेश दिया। विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर सांसद को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनका आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।