हल्द्वानी: इंदिरा हृदयेश जिंदाबाद के नारों की गूंजा हल्द्वानी शहर, सीएम तीरथ दी ने श्रद्धांजलि…

खबर शेयर करें

दिवंगत नेता प्रतिपक्ष डा इंदिरा हृदेयश के अंतिम दर्शन को सुबह से नैनीताल रोड स्थित उनके आवास पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। सीएम ने कहा कि इंदिरा हृदेयश का व्यक्तित्व ऐसा था कि वह दलगत राजनीति से ऊपर उठ विकास के लिए लड़ती थी। उनका निधन एक बड़ी क्षति है। राज्य सरकार पूरी कोशिस करेगी कि उनके अधूरे सपनों को पूरा किया जाएगा। सीएम तीरथ सिंह रावत, कैबिनेट मिनिस्टर बंसीधर भगत, अरविंद पांडे, राज्यमंत्री रेखा आर्य, नवीन दुम्का समेत अन्य बड़े नेता भी अंतिम दर्शन को पहुँचे थे।

बीजीपी प्रदेश अध्य्क्ष मदन कौशिक व पूर्व पीसीसी चीफ किशोर उपाध्याय भी शोक जताने पहुँचे थे। दो बार कैबिनेट मिनिस्टर रहते हुए अपनों कामों की वजह से उन्होंने एक अलग पहचान बनाई थी। सडक़ मार्ग से उनका पार्थिव शव रविवार रात हल्द्वानी पहुंच गया था। रास्ते में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने वाहन रोक उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित भी की। देर रात तक उनके घर में समर्थकों व सामाजिक व अन्य संगठनों के लोगों के आने का सिलिसिला जारी था।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।