हल्द्वानीः (गजब)-युवती का जीजा बना साइबर ठग, फिर ऐसे लगाया चूना…

खबर शेयर करें

Haldwani News: प्रदेश में लगातार साइबर ठगी के मामले बढ़ रहे हैै। अब ठगों ने एक युवती को फोन कर उससे 20 हजार की ठगी कर ली। ठगी का अहसास होने पर युवती कोतवाली पहुंची और साइबर सेल को शिकायती पत्र सौंपा। अगला पैरा पढ़े…

मूलरूप से मुरादाबाद उत्तरप्रदेश निवासी यूभी चौधरी ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को उसके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। इस दौरान उधर से काल करने वाले ने उसे उसका जीजा बताया। आवाज भी उसके जीजा जैसी लग रही थी। ऐसे मंे उसे कोई शक भी नहीं हुआ। इस दौरान फोन करने वाले ने कहा कि वह किसी बड़ी मुसीबत में फंस गया है। उसे अभी 40 हजार रुपये चाहिए और शाम तक वापस कर देगा।अगला पैरा पढ़े…

जिसके बाद उसने 20 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उसने दूसरी बार में 20 हजार रुपये ट्रांसफर किये तो नहीं हुए। इसके बाद युवती ने अपनी बड़ी बहन को फोन किया। बहन ने बताया कि ऐसा कुछ नहीं है। तक उसे ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद वह कोतवाली पहुंची जहंा उसने साइबर सेल शिकायती पत्र दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: मोबाइल को लेकर भाई के टोकने से आहत आठवीं की छात्रा ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।