हल्द्वानी: गौजाजाली में गर्भवती महिला के साथ मारपीट व पथराव करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार…

खबर शेयर करें

Haldwani News: विगत दिवस गौजाजाली उत्तर निवासी राजेन्द्र मौर्या पुत्र सिया राम मौर्या ने तहरीर दी की आरोपी शान उर्फ इमरान उसके पिता व भाई व पत्नी द्वारा लाठी डण्डा सरिया से उसके परिवार की महिलाओं के साथ गाली गलौज व पथराव, अभद्रता मारपीट की। तहरीर पर थाना बनभूलपुरा में शानू उर्फ इमरान व अन्य 20 से 30 व अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। आगे पढ़िए…

जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में जांच करते हुए वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपी इमरान पुत्र अय्यूब खान निवासी चौधरी कालोनी गोजाजाली उत्तर वार्ड न 59 थाना बनभूलपुरा उम्र 36 वर्ष, आरोपी तोसिफ पुत्र सबदर खान नि इन्द्रानगर पप्पू का बगीचा वार्ड न 31 थाना वनभूलपुरा उम्र 25 वर्ष, आरोपी शान पुत्र कय्यूम खान उर्फ गुड्डू नि इन्द्रानगर पप्पू का बगीचा वार्ड न. 31 थाना वनभूलपुरा उम्र 19 वर्ष आरोपी अती मलिक पुत्र मोबीन मतिक निवासी इन्द्रानगर मोहम्मदी मस्जिद के पास वार्ड न 31, उम्र 19 वर्ष को बिष्णु बिहार वाली गली से गोल्डन फर्नीचर वाली लाईन थाना-बनभूलपुरा से गिरफ्तार किया है। वही पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपी इमरान पुत्र अय्यूब खान नि चौधरी कालोनी गोजाजाली उत्तर वार्ड न0 59 का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। जबकि तोसिफ पुत्र सबदर खान के खिलाफ भी मामले दर्ज है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।